Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

घरेलू लेप से डालें बालों में नई जान

Published

on

Loading

मुंबई| इस मौसम में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। घर में नारियल, क्रीम और केले की मदद से केश लेप (हेयर मास्क) बनाएं। एक विशेषज्ञ की राय है कि इनसे बनें लेप रूखे-बेजान और कमजोर बालों के लिए अच्छे हैं। ‘स्टार सैलून एंड स्पा’ की मालकिन आश्मीन मुंजाल ने घर में बनाए जाने वाले कुछ ऐसे ही केश लेप बताए हैं :

-नारियल और क्रीम लेप : यह लेप सूखे और घुंघराले बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इसके मॉश्चराइज करने वाले तत्व बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। यह घर में आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री : नारियल तेल और जैतून तेल।

विधि : दोनों तेलों को अच्छे से मिलाएं और बालों की जड़ों से अंतिम सिरे तक लगाएं। लगाने के बाद बालों को टोपी से पूरी तरह ढंक लें। एक घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद शैंपू कर लें और कंडिशनर लगाएं। इस लेप से न केवल बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे, बल्कि रूखे बालों को पोषण भी मिलेगा।

-केला क्रीम लेप : यह लेप कमजोर और रूखे-सूखे बालों में नई जान डालेगा। केला एक प्राकृतिक संघटक है, जो जड़ों को नुकसान से बचाकर बालों को मजबूती देता है। केले में मौजूद आयरन और विटामिन बालों को पोषण देते हैं।

सामग्री : एक केला और एक चम्मच शहद।

विधि : पका हुआ एक केला ग्राइंडर में अच्छे से पींस लें। उसके बाद उसमें एक चम्मच शहद डालें। इस पूरे घोल को जड़ से सिरों तक लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इस लेप को आगे प्रयोग करने के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है। यह जल्दी खराब नहीं होता।

-जई से बना केश मास्क : यह लेप सिर की तैलीय चमड़ी, रूसी, खुजली और जलन से जूझने वाले लोगों के लिए बेहतरीन है।

सामग्री : एक चम्मच जई, एक चम्मच दूध और एक चम्मच बादाम का तेल।

विधि : उपरोक्त चीजों को मिलाएं और लेप बना लें। लेप में कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए। बालों में अच्छे से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

-हाइबिस्कस (गुड़हल फूल) केश लेप : अगर आप कमजोर जड़ों और पतले बालों की समस्या से ग्रस्त हैं, तो यह लेप आपके लिए आदर्श है। इसके जरूरी तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं।

सामग्री : गुड़हल की 6-7 पंत्तियां, एक चौथाई कप जैतून का तेल और दो चम्मच कच्चा दूध।

विधि : गुड़हल की पत्तियां रातभर पानी में भिगोएं। सुबह में जैतून तेल और कच्चे दूध के साथ पीस लें। इसे बालों पर लगाएं। इसे 20-25 मिनट लगाए रखें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

 

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending