Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रैंड मस्जिद हादसे में मृत 2 भारतीय केरल से

Published

on

Loading

पालक्काड। सऊदी अरब के मक्का में स्थित ग्रैंड मस्जिद हादसे में जान गंवाने वाले 107 लोगों में दो भारतीय केरल से थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हादसे में जान गंवाने वाले दो भारतीयों में से एक की पहचान 33 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने बताया कि यहां महिला के घर में इस खबर की जानकारी उसके पति मुहम्मद इस्माइल ने दी। रिश्तेदार ने कहा, “वे हज के लिए यहां से मंगलवार को निकले थे। उनके तीन बच्चों को अभी इस बात की खबर नहीं दी गई है। उनका अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा और इस्माइल हज पूरा करने के बाद ही वापस आएंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले केरल के दूसरे भारतीय की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending