Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गिरफ्तार तृणमूल सांसद सृंजय बोस अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सृंजय बोस को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात उन्होंने दिल से संबंधित समस्या की शिकायत की थी। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बोस ने शनिवार को अदालत से जमानत मांगी थी, लेकिन इससे इंकार करते हुए अदालत ने उन्हें पांच दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

उन्हें सरकारी एस.एस.के.एम.अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के चिकित्सक ने कहा, “रविवार रात उन्होंने दिल से संबंधित समस्या की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सोमवार सुबह भर्ती कराया गया है।”

तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ तथा बंगाली दैनिक ‘संबाद प्रतिदिन’ के संपादक बोस को सीबीआई ने शारदा घोटाले में प्रथम दृष्ट्या संलिप्ता को लेकर 21 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उनपर आपराधिक षडयंत्र रचने, फंड का अनुचित इस्तेमाल तथा गलत तरीके से वित्तीय लाभ लेने का आरोप है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending