Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गम की घड़ी में सुलझ गए उलझे रिश्ते, अर्जुन ने लगाया बहनों को गले

Published

on

Loading

मुम्बई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। वह 54 वर्ष की थीं। वह पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थीं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। बोनी कपूर के कुल चार बच्चे हैं। दरअसल उनकी पहली पत्नी का नाम मोना शौरी है। इनसे उनके दो बच्चे हैं, उनमें अर्जुन कपूर और दूसरी अंशुला कपूर नाम है जबकि श्रीदेवी से उनके दो बच्चे हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर लेकिन अर्जुन कपूर कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां नहीं मानते हैं। दरअसल यह रिश्ता कभी भी दुनिया की नजर में अटूट नहीं दिखा है।

अर्जुन कपूर with sister के लिए इमेज परिणाम

इस रिश्ते के कई मायनों में उलझा रहा है लेकिन श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद इस रिश्ते में अब नया मोड़ आ गया है और गम की घड़ी में सुलझ गए उलझे रिश्ते, अर्जुन ने लगाया बहनों को गले लगा डाला है। इस अवसर पर जाह्नवी और खुशी कपूर से मिलकर उन्हें सांतवना दी।

अर्जुन कपूर with sister के लिए इमेज परिणाम

इससे पूर्व अर्जुन ने एक बार खुलासा किया था कि श्रीदेवी को कभी अपनी मां के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। इतना ही नहीं अर्जुन ने यहां तक कहा था कि वह श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां उनके लिए कोई मायने नहीं रखतीं है।

अर्जुन कपूर with sister के लिए इमेज परिणाम

अब यह कयास लगाया जा रहा है कि श्रीदेवी की अचानक मौत होने के बाद क्या वह अपनी मां को कंधा देने के लिए तैयार होंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुम्बई पहुंचे और सबसे पहले जाह्नवी और खुशी से मिले। श्रीदेवी, बोनी और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर अपने भतीजे अभिनेता मोहित मारवाह की शादी का जश्न मनाने के लिए पिछले सप्ताह रास अल खैमाह गए थे।

अर्जुन कपूर with sister के लिए इमेज परिणाम

बोनी शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए थे, लेकिन फिर वह अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया रविवार शाम को पूरी हो गई और शव को सोमवार को एक निजी विमान से मुम्बई वापस लाए जाने की उम्मीद है।

अर्जुन कपूर with sister के लिए इमेज परिणाम

नेशनल

स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।

इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।

Continue Reading

Trending