Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्रिकेट के हीरो से बॉलीवुड के जीरो के पास लौटीं अनुष्का शर्मा

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लम्बी छुट्टियों के बाद काम पर वापस लौट आईं हैं। इसकी जानकारी अनुष्का ने सोशल मडिया के जरिये दी है। बता दें कि शादी के बाद फिल्म के सेट पर अनुष्का का स्वागत भव्य तरीके से किया गया, यहां तक उनके वैनिटी वैन को भी पूरे फूलों से सजाया दिया गया था।

अनुष्का शर्मा पिछले एक महीने से छुट्टियां मना रही थीं। 11 दिसंबर को इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टेन विराट कोहली के साथ शादी, फिर रिसेप्शन, हनीमून और साउथ अफ्रीका में नया साल मनाने के बाद अब अनुष्का काम पर लौट आई हैं। क्रिकेट के हीरो विराट कोहली के साथ वेकेशन मनाकर वह फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर लौट आई हैं।

मुंबई आते ही अनुष्का अपने काम में लग गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुष्का अपने मेकअप वैन में बैठी हुई खिलखिलाकर हंस रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है, “जीरो के लिए मैं वापस आ गई हूं। फिल्म की शूटिंग में अपने को-एक्टर्स और क्रू के पास आकर बहुत अच्छा लग रहा है। शुक्रिया सभी का, इस खूबसूरत और फूलों से सजी हुई वैन के लिए।”

अनुष्का ने साउथ अफ्रीका से लौटते ही फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग शुरू कर दी है। आनंद एल राय की इस फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार में हैं। हाल ही में शाहरुख ने फिल्म के नाम के साथ इसका टीजर जारी किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending