Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्या आप रिलायन्स जियो के विषय में निम्न 10 बातों से अवगत हैं

Published

on

रिलांयस जियो, वेलकम ऑफर, स्टूभडेंट (छात्र) प्लाहन, नेटवर्क आईपी बेस्डब

Loading

रिलांयस जियो, वेलकम ऑफर, स्टूभडेंट (छात्र) प्लाहन, नेटवर्क आईपी बेस्डब

reliance jio

नई दिल्‍ली। रिलायन्‍स इन्‍डस्‍ट्रीज के चेयरमैन और मेनेजिंग डायरेक्‍टर मुकेश अम्‍बानी ने रिलायन्‍स जियो के लांच पर देशवासियों के लिए बहुत सी आर्कषण योजनाओं की घोषणा की। आइए जानते हैं इनमें से दस प्रमुख बातें-

फ्री काल्‍स व संदेश- सभी काल्‍स देश के अंदर फ्री होंगी। इसमें दूसरे आपरेटरस की काल्‍स भी शामिल हैं। जहां पहले दीपावली, नववर्ष पर उपभोगताओं को अतिरिक्‍त शुल्‍क देना पड़ता था अब इस प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह उद्घोषणा दूसरे आपरेटरस जैसे एयरटेल, वोडाफोन आदि के लिए एक बड़ी चुनौती है।

रिलायन्‍स जियो टैरिफ प्‍लान- अब उपभोगता को सिर्फ एक ही सुविधा हेतु भुगतान करना होगा। इस भुगतान में, इन्‍टरनेट व काल्‍स दोनों शामिल होंगे। जियो ने कुल 10 प्‍लान्‍स घोषत किए हैं। सबसे सस्‍ता प्‍लान 150 का है व सबसे मंहगा 5000 रात्रि में अनलिमिटेट डाटा पैकेज उपलब्‍ध है।

वेलकम ऑफर- रिलायन्‍स जियो अपने उपभोक्‍ताओं को एक आकर्षक ऑफर दे रहा है। यह ऑफर 5 सितम्‍बर 2016 से 31 दिसम्‍बर 2016 तक मिलेगा। इस ऑफर के तहत उपभोगता को जियो की सभी सुविधाएं निःशुल्‍क प्राप्‍त होंगी।

स्‍टूडेंट (छात्र) प्‍लान- छात्रों के लिए जियो खास सौगात लेकर आया है। छात्र अपनी आईडी दिखा कर 25 प्रतिशत डाटा अतिरिक्‍त प्राप्‍त कर सकेंगे।

विस्तृत व सुविधाजनक- जियो ने अपना नेटवर्क आई पी बेस्‍ड बनाया है। यह नेटवर्क आडियों व विडियो दोनों प्रकार के डाटा को पूर्व सुविधाजनक व भली प्रकार अपने उपभोगताओं तक पहुंचाने में सक्षम है। अब तक जियो 18000 शहरों तक पहुंच बना चुका है। 1,200,000 गावों तक भी इसकी पहुंच है। कंपनी 90 प्रतिशत जनसंख्‍या तक पहुंचने की तैयारी में है।

सस्‍ती जियो डिवाइसेस- जियो ने पहले ही सस्‍ते व आर्कषक स्‍मार्टफोन लांच कर दिए हैं। इन स्‍मार्टफोन का शुल्‍क 2999 में से आरम्‍भ होता है। साथ ही जियो पर्सनल राउटर 2जी 3जी भी लांच कर रहा है। जिसका मूल्‍य 1999 रूपये है।

वाई फाई नेटवर्क- रिलायन्‍स जियो अपने उपभोगताओं हेतु वाई फाई हॉट स्‍पॉट लेकर आया है। आने वाले वर्ष तक जियो एक लाख से ऊपर कई फाई हॉट स्‍पॉट स्‍थापित करने को दृढ संकल्‍प है।

हाई स्‍पीड बैकप कनेक्शन- जियो आने वाले समय में उपभोगताओं को अल्‍ट्रा हाईस्‍पीड ब्राडबैण्‍ड कनेक्‍शन भी शीघ्र उपलब्‍ध करायेगा। शीघ्र ही मुख्‍य 100 शहरों में यह सुविधा आरंभ हो जाएगी।

नवीन अनुबंध- रिलायंस जियो कुछ नई कंपनियों से अनुबंध करने जा रही है जिसके चलते न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी उपभोगताओं को उक्‍त सभी सुविधाएं प्राप्‍त होंगी।

शीर्ष वेरिफिकेान व एप्‍लीकेशन- अभी तक नए कनेक्‍शन को आरंभ होने में कम से कम 24 घण्‍टे का वक्‍त लगता था। रिलायंस जियो की सेवा का लाभ उपभोगता 15 मिनट बाद ही उठा सकेंगे।

हम उम्‍मीद करते हैं कि अपनी इस विशेष सुविधाओं और हर आम आदमी की पहुंच में होने के कारण रिलायंस जियो शीर्घ ही सफलता के उच्‍चतम आयाम तक पहुंचने में सफल होगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending