Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

केन्या के किपचोगे और चेरोनो ने जीता 42वां बर्लिन मैराथन

Published

on

केन्या, इलुड किपचोगे, ग्लेडी चेरोनो, जीता 42वां बर्लिन मैराथन

Loading

बर्लिन| केन्या के इलुड किपचोगे और ग्लेडी चेरोनो ने रविवार को यहां आयोजित 42वीं बर्लिन मैराथन का पुरुष एवं महिला खिताब जीत लिया। किपचोगे ने दो घंटे 4 मिनट एक सेकेंड में रेस पूरी की और अपना श्रेष्ठ समय निकाला। जर्मनी की ओर से श्रेष्ठ धावक फिलिप फ्लीगर रहे। फ्लीगर ने दो घंटे 12 मिनट और 50 सेकेंड समय लिया। बर्लिन मैराथन में 41,224 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें 127 देशों और क्षेत्रों के धावक दौड़े।

केन्या के ही इलुड किपतानुई ने दो घंटे पांच मिनट 22 सेकेंड में दूसरा और इथियोपिया के फेइसा लेलिसा ने दो घंटे 6 मिनट और 57 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में चेरोनो ने दो घंटे 19 मिनट 25 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पाया। यह उनका दूसरा मैराथन था। इथियोपिया की अबेरू केबेडे ने दो घंटे 20 मिनट 48 सेकेंड में रेस पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उनके ही देश की मेरेसेत हाएलू ने दो घंटे 24 मिनट 33 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

खेल-कूद

स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

लखनऊ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रु का जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अपने ओवर तय समय में पूरे नहीं किए, जिसके चलते हार्दिक पर ये जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल के बयान के मुताबिक मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब एमआई को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो भी उनके अनुसार कम हो। एलएसजी के हाथों 4 विकेट से हार के बाद एमआई को 10 मैचों में सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार की हार के बाद एमआई की प्लेऑफ की संभावना बहुत कम है, भले ही वे अपने शेष सभी मैच जीत ले।

Continue Reading

Trending