Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केंद्र हमारे खिलाफ सीबीआई का कर रहा दुरुपयोग : आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर उसके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा, “जल्दी ही आप में सब कुछ ठीक हो जाएगा। केंद्रीय सरकार ने आज अपने तोते (सीबीआई) को सत्येंद्र जैन के पीछे छोड़ा है। वे हमें परेशान करने पर ध्यान दे रहे हैं और हम काम करने पर।”

संजय सिंह का बयान सीबीआई के छह स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद आया है। इनमें दिल्ली सचिवालय भी शामिल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले पूर्व स्वास्थ्य सचिव तरूण सीम की ओर से दिल्ली के अस्पतालों की सुरक्षा पर खर्च में 10 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोप सामने आने के बाद छापा मारा गया।

सीम भारतीय राजस्व अधिकारी हैं जिन्हें आप सरकार द्वारा स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया था। लेकिन, इस निर्णय को तत्कालीन उप राज्यपाल नजीब जंग द्वारा पलट दिया गया था। उप राज्यपाल का तर्क था कि केवल आईएएस अधिकारी ही सरकार के सचिव के रूप में अपनी सेवा दे सकते हैं। सीम को बाद में केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का निदेशक नियुक्त किया गया था।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending