Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल राज बब्बर को हिरासत में लिया

Published

on

Loading

गाजियाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)| गाजियाबाद जिले के मंडोला गांव में अपनी जमीन के बदले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के शामिल होने पर बुधवार को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के गांव में नहीं जाने के आग्रह के बावजूद राज बब्बर मंडोला गए और किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक अरविंद मौर्या ने कहा, राजब्बर को वहां करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया। उन्हें वसुंधरा (गाजियाबाद) में एक अतिथि गृह में रखा गया है।

मौर्या ने कहा कि यदि उन्हें रैली जारी रखने की इजाजत दी जाती तो प्रशासन को कानून व व्यवस्था की दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

किसान उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिकी विकास निगम द्वारा ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना के लिए ली गई जमीन के बदले मुआवजे का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending