Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

कारों की बिक्री अप्रैल में 18 फीसदी बढ़ी : सियाम

Published

on

नई दिल्ली,सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स,उपयोगिता,स्कूटर बिके

Loading

नई दिल्ली | देश के बाजार में कारों की बिक्री अप्रैल महीने में साल-दर-साल आधार पर 18.14 फीसदी बढ़ी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सियाम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक इस दौरान 1,59,548 कारें बिकीं। एक साल पहले समान अवधि में 1,35,054 कारें बिकी थीं। सियाम के आंकड़े के मुताबिक, कार, उपयोगिता वाहन और वैन वाले यात्री वाहन खंड में बिक्री 15.83 फीसदी अधिक 2,17,949 रही, जो एक साल पहले 1,88,162 थी।

इस दौरान उपयोगिता वाहनों की बिक्री सात फीसदी अधिक 43,526 रही। वैनों की बिक्री 19.69 फीसदी बढ़कर 14,875 रही। समग्र वाणिज्यिक वाहनों के खंड में आलोच्य अवधि में बिक्री 6.84 फीसदी बढ़ी। इस खंड में अप्रैल 2015 में 45,872 वाहन बिके, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 43,080 वाहन बिके थे। इस अवधि में तिपहिया वाहनों की बिक्री 2.33 फीसदी कम रही। अप्रैल में 32,666 तिपहिया वाहन बिके, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 33,446 तिपहिया वाहन बिके थे।

दोपहिया वाहनों की बिक्री 0.16 फीसदी कम 12,87,064 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,89,183 थी। अप्रैल में स्कूटरों की बिक्री 5.38 फीसदी बढ़ी और 3,44,752 स्कूटर बिके, जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.77 फीसदी कम 8,81,751 रही। अप्रैल में निर्यात 7.66 फीसदी बढ़ा और 2,89,577 वाहनों का निर्यात हुआ। एक साल पहले समान अवधि का यह आंकड़ा 2,68,970 था। सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री अप्रैल में 1.91 फीसदी बढ़कर 15,83,551 दर्ज की गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 15,53,871 थी।

बिजनेस

रिलायंस के नाम एक और उपलब्धि, Time Magazine की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में हुई शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम (Time) ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे प्रभावशाली (most influential) कंपनियों की लिस्ट जारी की है। टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट में तीन भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप को टाइम की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की टॉप 100 लिस्ट में जगह मिली है।

इस लिस्ट को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में स्थान मिला है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है।

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ की उपमा दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर टाइम मैगजीन ने लिखा है कि कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक विशाल और जीवंत बिजनेस ग्रुप है, साथ ही यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं। बताते चले कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी और टेक जाइंट जियो प्लेटफॉर्म्स ने 2021 में इस लिस्ट में जगह बनाई थी। टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी सौदे का भी जिक्र किया है। मैगजीन का कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का यह सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।

टाइम मैगजीन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है। याद रहे कि कोविड माहमारी के वक्त सीरम के टीकों ने लाखों जिंदगियां बचाई थी। टाटा ग्रुप के बारे में टाइम ने कहा कि ”टाटा समूह ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है। टेक निर्माण, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है। 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी।

Continue Reading

Trending