Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

काकोरी कांड में रामप्रसाद बिस्मिल का केस लड़ने वाले व यूपी के पहले मुख्यमंत्री को जन्मदिन मुबारक

Published

on

Loading

आजाद भारत के पहले मुख्यमंत्री जिनका हृदय कोमल व विचार भावुक था वो शख्स जिसने हमेशा से ही सत्य को अपनी एकमात्र राह बना ली थी । जब कभी एक अच्छे मुख्यमंत्री और एक ईमानदार वकील की चर्चा होती है तो ‘गोविन्द वल्लभ पन्त’ का नाम सबसे पहले सुनने में आ जाता है। क्योंकि यहां की राजनीति हमेशा से ही घाघ रही है. बनारस के नेता यूपी की राजनीति में छाए हुए थे। ऐसे में पहाड़ों में जन्मे गोविंद बल्लभ पंत का पहला मुख्यमंत्री बनना अपने आप में एक गर्वित विषय बन चुका था।

पन्त का जन्म तो अल्मोड़ा में हुआ था लेकिन मूल रूप से वह महाराष्ट्रियन थे। उनकी मां का नाम गोविंदी बाई था। माँ के नाम से ही गोविन्द जी का नाम रखा गया था। उनके पापा सरकारी नौकरी में थे लगातार ट्रान्सफर होते रहने की वजह से वह नाना के पास बढ़े-पले। बचपन में कद-काठी से पन्त बहुत मोटे थे। उन्हे खेल खेलना बिलकुल नहीं भाता था। घर वाले इन्ही सब वजह से उन्हे थपुवा पुकारते थे लेकिन पन्त जी पढ़ाई में बेहद होशियार थे।

पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वकील बने उनके बारें में एक बहुत मशहूर बात कही जाती है कि वह सिर्फ सच्चे केस ही लड़ा करते थे। केस झूठा होने का अंदेशा होते ही वह केस छोड़ दिया करते थे।

काकोरी कांड में रामप्रसाद बिस्मिल की तरफ से पन्त जी ने ही केस लड़ा था।

वकालत शुरु करने से पहले ही पंत के पहले बेटे और पत्नी गंगादेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वो उदास रहने लगे थे। 1912 में परिवार के दबाव डालने पर उन्होंने दूसरा विवाह किया। लेकिन उनकी यह खुशी भी ज्यादा वक्त तक न रह सकी। दूसरी पत्नी से एक बेटा हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही बीमारी के चलते बेटे की भी मौत हो गई। 1914 में उनकी दूसरी पत्नी भी स्वर्ग सिधार गई। फिर 1916 में 30 की उम्र में उनका तीसरा विवाह कलादेवी से हुआ।

1937 में पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उस वक्त कांग्रेस पर अंग्रेजों के कानून में बनी सरकार में शामिल होने का आरोप लगा था। पंत की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं हुए। प्रशासन बहुत अच्छा रहा। भविष्य के लिए बेस तैयार हुआ। फिर पंत 1946 से दिसंबर 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1951 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में वो बरेली म्युनिसिपैलिटी से जीते थे।

1955 में केंद्र सरकार में होम मिनिस्टर बने। 1955 से 1961 तक होम मिनिस्टर रहे. बता दें कि, पन्त को आज भी अगर किसी चीज के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वह है ‘हिंदी भाषा को राजकीय दर्जा दिलाना जिसके लिए इन्हे 1957 में भारत रत्न मिला।

 

 

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending