Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया : मोदी

Published

on

Loading

इम्फाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो वह 15 महीनों में विकास के वह सभी कार्य करेगी, जो कांग्रेस पिछले 15 वर्षो में नहीं कर पाई। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में आर्थिक नाकेबंदी नहीं होने दी जाएगी।

मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “जो कांग्रेस ने 15 वर्षो में नहीं किया। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम 15 महीनों में कर देंगे। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है वहां कोई विकास नहीं हुआ है। वहां सिर्फ भ्रष्टाचार है।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि भाजपा मणिपुर में सत्ता में आती है तो कभी आर्थिक नाकेबंदी नहीं होगी।”

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

मोदी ने कहा, “हमारा एकमात्र लक्ष्य मणिपुर की एकता, लोगों की भलाई और राज्य का विकास है। आपने कांग्रेस को 15 साल दिए, हमें सिर्फ पांच साल दीजिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम 15 महीनों में अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मणिपुर इन 15 वर्षो में बर्बाद हो गया है। इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया है। क्या ये दोबारा सत्ता में आने के लायक हैं?”

मोदी ने कहा, “पिछले 15 वर्षो में मणिपुर में जो भ्रष्टाचार हुआ है, हमारी सरकार इसका पर्दाफाश करेगी।”

उन्होंने कहा, “यदि पूर्वोत्तर का विकास नहीं हुआ तो देश का भी पूर्ण विकास नहीं होगा। जब अटलजी ने सरकार बनाई थी तो उन्होंने क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए नीतियां बनाई थी, लेकिन कांग्रेस ने अच्छे कार्यो को आगे नहीं बढ़ाया।”

मोदी ने कहा, “जो लोग राज्य में शांति नहीं ला सकते, उन्हें शासन चलाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने राज्य में भाइयों के बीच में लड़ाई कराई है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending