Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर मसले सुलझाने के लिए बनी समिति का कार्यकाल बढ़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने गुरुवार को व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कर मसलों को सुलझाने के लिए बनी समिति का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया।

वित्त मंत्रालय के एक बयान में बताया गया, “समिति का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है।”

बयान में कहा गया, “यह उच्चस्तरीय समिति व्यापार एवं उद्योग जगत से नियमित रूप से मिलती रहेगी और उन क्षेत्रों की पड़ताल करती रहेगी जिनमें कर कानूनों में स्पष्टता की जरूरत है। समिति अपनी सिफारिशें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) को देगी।”

समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी हैं।

वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया कि समिति की सिफारिशें मिलने के दो महीने के अंदर सीबीडीटी और सीबीईसी सर्कुलर और निर्देशों के जरिए जरूरी स्पष्टीकरण जारी करेंगे।

इस समिति के गठन का ऐलान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2014-15 के बजट में किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending