Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है हमारी प्रकृति

Published

on

प्रकृति, गंबूसिया मछली, आंचलिक विज्ञान नगरी, प्रोजेक्ट कोआडिनेटर उमेश कुमार, गंबूसिया मछली और पौधा वितरण कार्यक्रम

Loading

लखनऊ। हमारे आसपास प्रकृति में ऐसे तमाम जानकारियां है जिसका उपयोग हमे हमारी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलानें में हो सकता है़, जैसे कि ये गंबूसिया मछली। ये बात आंचलिक विज्ञान नगरी के प्रोजेक्ट कोआडिनेटर उमेश कुमार ने, वहां पर घूमने आये दर्शकों को गंबूसिया मछली और पौधा वितरिण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर कही।

यह कार्यक्रम आंचलिक विज्ञान नगरी के एक्वेरियम हाउस सहित तमाम और मछली घरों की संचालक संस्था एक्वा वल्र्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। उमेश कुमार ने बताया कि विज्ञान नगरी के गेट पर संचालिक सोविनियर शॉप के एक साल पूरे होंने पर एक्वा वर्ल्ड  द्वारा यह व्यवस्था की गयी है कि जो दर्शक अपना टिकट दिखायेंगे उनको प्रति टिकट एक जोड़ा गंबूसिया मछली का दिया जायेगा जिसे अगर वे चाहे तो ऐसे स्थान पर डाले जहां पर पानी जमा हो और मच्छर हों।

मछलियों के जानकार इन्द्रमणि राजा ने बताया कि इस इस मछली का वैज्ञानिक नाम गंबूसिया इफैंस है जिसे लार्वा फिश के नाम से जानते है। उन्होंने बताया कि यह मछली के 24 घंटे में अपने भार का 40 गुना लार्वा खा जाती है। साथ ही इस मछली के मुंह की बनावट भी ऐसी होती है जो पानी के स्तर पर तैर रहे मच्छरों के लार्वा को खा सके। उन्होंने बताया कि यह मछली ईको फ्रैंडली है और इस प्रक्रिया से मच्छरों को मारने के लिए किसी कैमिकल का भी उपयोग से बचा जा सकता है क्योकि मच्छरों को समाप्त करने वाले कीट नाष्कों से मच्छर नही मरते है बल्कि इन रासयनो से तमाम और समस्याए पैदा हो सकती है।

आज कार्यक्रम के दौरान तुलसी, अंगूर, करोटन, आम, अमरूद, आंवला, गेंदा सहित लगभग एक हजार पौधों को भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग दो सौ स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया तथा साथ ही राकेश मोहन लाल, केके चटर्जी सहित एक्वा वर्ल्डय के प्रबंधक प्रशासन श्रीमती रोली श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending