उत्तराखंड
संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका में सैर के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लीजिए मज़ा
लोगों के लिए सैर-सपाटे के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका की शुरूआत की है। इस खास वाटिका में लोग प्रकृति का अनंद लेते हुए मर्म चिकित्सा व एक्यूप्रेशर सुविधा का भी उपयोग कर सकेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को भद्रकाली, मुनिकीरेती में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को वन विभाग की ओर से नई सौगात देते हुए संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका की शुरूआत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” कोई भी वनस्पति औषधि विहीन नहीं होती, और कोई भी व्यक्ति गुण विहीन नहीं होता, बस आवश्यकता है उनके गुणों को पहचानने की। पौधों के औषधीय गुण पहचान कर चिकित्सकीय लाभ लिया जा सकता है और व्यक्ति के गुण पहचान कर समाज को लाभ दिया जा सकता है।”
करीब 80 लाख रूपए की लागत से निर्मित संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका में 50 से 100 लोग एक साथ घूम सकते हैं। यह वाटिका पर्यटन के मानचित्र पर मौजूद होगी।
” उत्तराखंड की फिल्म फ्रेंडली पाॅलिसी के चलते राज्य को फिल्म फ्रेंडली अवार्ड प्रदान किया गया है। आज प्रदेश में चार बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो रही है और उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता के कारण इस क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड पर्यटन का हब बने इसके लिए हमें हमें अपने राज्य के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी।” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा।
इस मौके पर मौजूद वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग इस बात का प्रयास कर रहा है कि वन विभाग को आम जन से जोड़ा जाए। उत्तराखंड ने पर्यावरण के क्षेत्र में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। हम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल24 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय24 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात