Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा : सड़क दुर्घटना में 7 मरे

Published

on

ओडिश,सुंदरगढ़,राउरकेला,दुर्घटनास्थल,फर्टिलाइजर-टाउनशिप,सरकारी-अस्पताल,आईसीयू

Loading

भुवनेश्वर | ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक नवविवाहित युगल सहित सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि राउरकेला में लथिकता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-143 के पास दुर्घटना तब हुई, जब सामने से आ रहा एक छोटा ट्रक नवविवाहित युगल की कार से आकर भिड़ गया। नवविवाहित युगल अपने परिवार के साथ बरहामपुर से लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि दुल्हन सहित तीन लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि नवविवाहित युगल और परिवार राउरकेला के फर्टिलाइजर टाउनशिप इलाके से शादी के लिए बरहामपुर गए थे। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन सात अन्य लोगों के साथ राउरकेला वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इस्पात जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुंदरगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक तुषारकांत जेना ने बताया कि घायलों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending