Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अस्पताल का बिल कम कराने के बहाने महिला को छत पर ले गया शख्स, सीढ़ियों पर किया रेप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 37 साल की महिला से सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर दुषकर्म किया गया।

महिला का आरोप है कि शख्स ने शुल्क रियायत प्रपत्र (फी कंसेशन फॉर्म) भरने के बहाने उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के मुताबिक शुक्रवार को सियोन अस्पताल की पांचवी मंजिल पर शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वो गृहिणी है और वह अपनी बहन की देखभाल कर रही थी।

आरोपी जो वहां किसी काम के लिए आया था उसके साथ बातचीत करने लगा। इसी बीच आरोपी ने उसे फी कंसेशन फॉर्म के बारे में बताया जिससे कि बिल में उसे कुछ रियायत मिल जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि उसे ऐसे किसी भी फॉर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद आरोपी उसे काउंटर दिखाने के बहाने अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ले गया।

सियोन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संजय पोपलघाट ने बताया कि यहां उसने सुनसान सीढ़ियों पर कथित तौर पर महिला का दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending