Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उम्मीद है विपक्ष मानसून सत्र को बाघित नहीं करेगा : जेटली

Published

on

नई दिल्ली,संसद के आगामी मानसून सत्र,वित्त मंत्री अरुण जेटली,विधेयक,ललित मोदी

Loading

नई दिल्ली | संसद के आगामी मानसून सत्र का हवाला देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि कुछ विधेयक देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि विपक्ष ललित मोदी विवाद की वजह से संसद के सत्र को बाधित नहीं करेगा। जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा, “भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन और वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित विधेयक देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मुझे उम्मीद है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी विकास विरोधी कदम नहीं उठाएगी।”

उन्होंने कहा, “देश की अर्थव्यवस्था के लिए इन विधेयकों का बहुत महत्व है। सरकार को उम्मीद है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी देश के विकास के मुद्दे पर नकारात्मक रुख नहीं अपनाएगी।” वह ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस द्वारा संसद के मानसून सत्र को बाधित करने की आशंका के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। जेटली ने उनके सहित विभिन्न नेताओं के ललित मोदी विवाद में नाम आने से जुड़े सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, “कुछ लोग टेलीविजन चैनेलों के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं लेकिन जहां तक भारत सरकार का सवाल है तो यह प्रासंगिक नहीं है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending