Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

Loading

लखनऊ| लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदों को सदन से निलंबित करने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस नेता लखनऊ में सड़कों पर उतर आए। निलंबन के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) स्थित गांधी प्रतिमा के पास विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर वे उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने सरकार के इस रवैये की कड़ी आलोचना की।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सदन को चलाना सरकार का काम है। उन्होंने सांसदों के निलंबन को गलत बताया।

गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करने के आरोप में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 25 कांग्रेसी सांसदों को पांच दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए और निलंबन वापस लेने की मांग की।

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending