Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमरिंदर ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा

Published

on

अमरिंदर ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,सर्वोच्च न्यायालय, पंजाब विधानसभा

Loading

अमरिंदर ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,सर्वोच्च न्यायालय, पंजाब विधानसभा

                                अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा सतलज यमुना लिंक नहर मुद्दे के विरोध स्वरूप दिया है। कैप्टन सिंह का इस्तीफा 11 नवंबर से ही वैध है। उसी दिन उन्होंने ईमेल के जरिए लोकसभा अध्यक्ष को यह इस्तीफा भेजा था।

गत 10 नंबर को उन्होंने लोकसभा से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने हरियाणा के साथ पानी की साझेदारी पर प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ‘अन्याय’ करार दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने 10 नवंबर को पंजाब विधानसभा से पारित 2004 के कानून को असंवैधानिक माना था। उस कानून का मकसद सतलज यमुना लिंक नहर के जरिए हरियाणा से नदी जल साझा करने से इनकार करना था।

कैप्टन सिंह ने दोपहर बाद संसद भवन में स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जाकर आवश्यक प्रपत्र में भरकर अपना इस्तीफा सौंपने के लिए उनसे मुलाकात की।

अमरिंदर के कार्यालय से प्रेस को जारी बयान में कहा गया है, “कैप्टन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को कहा कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा सतलज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को देखते हुए पंजाब की जनता से एकजुटता के प्रतीक के तौर पर दिया है, जिन पर इस फैसले से गंभीर प्रभाव पड़ा है।”

अमरिंदर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस के सभी 42 विधायकों ने भी इस फैसले के मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending