Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील : अखिलेश

Published

on

किसानों, अखिलेश यादव, राजकिशोर सिंह, बस्ती, चंगेरवा महोत्सव, राम करन आर्य, अरविंद सिंह गोप

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि वह उन किसानों को हर संभव मदद देगी, जिनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री बस्ती में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के गांव चंगेरवा में आयोजित चंगेरवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ” मैं प्रदेश के सभी किसानों से भी अपील करूंगा कि प्राकृतिक कारणों से अगर फसलों को नुकसान हुआ है, तो वे इसके लिए आत्महत्या करने जैसा कदम कदापि न उठाएं। सरकार उनकी मदद को तैयार है। वह अपनी बात प्रशासन से कहें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को क्षति का आकलन कर तुरंत मदद करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले उन्होंने गांव में बने उद्यान में मंत्री राजकिशोर सिंह के बेटे उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम की मूर्ति का अनावरण किया। शुभम का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राजकिशोर सिंह, खेल राज्यमंत्री राम करन आर्य, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरविंद सिंह गोप भी थे।

प्रादेशिक

मसूरी : खाई में गिरी कार, 6 कॉलेज स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा चूनाखाल के पास तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार चार युवक और दो युवतियों की मौत हो गई।

सभी 6 लोग राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे। चार युवक और दो युवतियां मसूरी घूमने के लिए गए थे। सुबह के समय जब ये लोग देहरादून वापस लौट रहे थे, तब चूनाखान के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव और घायलों को खाई से सड़क तक निकाला। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की मौत हो चुकी थी। और दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। एक ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक, मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सभी 6 लोग आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं, इनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

Trending