Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में सुहावनी सुबह

Published

on

Loading

 

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में हालांकि, वृद्घि होने का अनुमान नहीं है। सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 13.1 डिग्री, कानपुर का 11 डिग्री और झांसी का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

I knew that I risked do my essay for cheap uk waking her but my inquisitiveness overwhelmed me

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending