Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में बादल छाये, बूंदाबांदी के आसार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24़ 3 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और झांसी का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending