Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : भाजपा ने पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Published

on

Loading

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव वर्तमान समय में निष्पक्ष होने असम्भव हैं। इकाई ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री चुनाव में लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को कहा कि दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव के खिलाफ मैनपुरी में मुकदमा दर्ज है। प्रशासन का कहना है कि उनका सुराग नहीं लग रहा है, जबकि सच यह है कि वह राज्य के एक मंत्री के साथ मंच साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में हो रहे पंचायत चुनाव में सपाइयों ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। सत्ता के बल पर सपाई पंचायत चुनाव में बाहुबल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर कानून व्यवस्था का भी मखौल उड़ा रहे हैं।

पंचायत चुनाव में हो रही धांधली और बूथ लूटने की घटनाओं के लिए सत्तारूढ दल को जिम्मेदार ठहराते हुए पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपाइयों का आंतक लोकतांत्रिक व्यवस्था को रौंद रहा है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending