Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : बाराबंकी कारागार में मुस्लिम कैदियों ने भी रखे नवरात्रि के व्रत

Published

on

Loading

बाराबंकी| उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला कारागार में बंद हिंदू-मुस्लिम कैदियों ने सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। जेल में बंद करीब 25 मुस्लिम कैदी हिन्दू कैदियों के साथ नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं। जेल प्रशासन ने इन कैदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की है। बाराबंकी कारागार में एक हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें से लगभग 200 हिन्दू और 25 मुस्लिम कैदी इस साल नवरात्रि का व्रत रखे हुए हैं। ये सभी कैदी प्रथम नवरात्रि यानी 13 अक्टूबर से नियमित रूप से उपवास पर हैं।

जेल प्रशासन ने इनके लिए खाने-पीने की उन सभी चीजों की व्यवस्था की है, जो नवरात्रि में व्रतधारी के लिए जरूरी होती हैं।

जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि कारागार में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की इस मिसाल से पूरा जेल प्रशासन खुश है। ऐसे में जेल के सभी कर्मचारी बड़े उत्साह के साथ इन कैदियों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेल में हिंदू-मुस्लिम कैदियों ने एक साथ नवरात्रि का व्रत रखकर सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending