Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : कैसे सुधरे कानून-व्यवस्था, आईपीएस के 129 पद खाली

Published

on

Loading

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था हमेशा सवालों के घेरे में रही है। इसके लिए अधिकारियों की कमी का भी हवाला सरकार की ओर से दिया जाता रहा है। लेकिन सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश में अभी भी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 129 पद खाली हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा की ओर से 17 मई को गृह मंत्रालय में एक आरटीआई दाखिल की गई थी, जिसके जबाब में गृह मंत्रालय के उप सचिव (पुलिस) एवं जनसूचना अधिकारी जी.सी.यादव ने एक जुलाई को इसका जवाब दिया।

आरटीआई में इस बात की जानकारी दी गई है कि देशभर में भारतीय पुलिस सेवा के कुल 906 पद खाली पड़े हैं, जिनमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में 129 पद खाली हैं।

पत्र में बताया गया है कि पूरे देश में आईपीएस अधिकारियों के 4,754 पद हैं, जिनमें फिलहाल 3,848 अधिकारी ही सेवा में है, लिहाजा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के 906 पद अभी भी खाली हैं।

आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आईपीएस अधिकारियों के सर्वाधिक 129 पद उत्तर प्रदेश काडर में खाली हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 98 पद खाली हैं।

ओडिशा काडर में 79, महाराष्ट्र काडर में 62 और कर्नाटक काडर में 59 आईपीएस अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। आंध्र प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के 26 पद खाली पड़े हैं, तो वहीं नवगठित राज्य तेलंगाना के 112 पदों में से 21 पद खाली हैं ।

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending