Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश : किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म

Published

on

किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस, खेत-खलिहान, चिकित्सीय जांच

Loading

किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस, खेत-खलिहान, चिकित्सीय जांच

महोबा | उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जबरन घर में घुस कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने मंगलवार को दर्ज किया। नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि एक गांव में सोमवार की शाम किशोरी अपने घर में अकेली थी, परिवार के सदस्य कृषि कार्य से खेत-खलिहान गए हुए थे।

सूना पाकर दूसरे गांव भटेवर का उमेश सिंह उसके घर में घुस गोली मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending