Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उत्तर कोरिया को प्रतिबंध व वार्ता से परमाणु मुक्त किया जाए : दक्षिण कोरिया

Published

on

Loading

सियोल, 19 जून (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया की नई विदेश मंत्री ने कहा उत्तर कोरिया को प्रतिबंध तथा बातचीत, दोनों के माध्यम से परमाणु मुक्त किया जाना चाहिए, साथ ही उसके किसी भी उकसावे से कड़ाई से निपटना चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश की पहली महिला विदेश मंत्री कांग-क्युंग-व्हा ने यह टिप्पणी सोमवार को यहां अपने औपचारिक संबोधन में की।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया को सक्रियतापूर्वक उत्तर कोरिया के परमाणु तथा मिसाइल मुद्दों का समाधान करना चाहिए, क्योंकि इससे सुरक्षा को खतरा है।

कांग ने कहा कि जहां तक जापान से संबंधों का सवाल है, तो उनके देश को अपने पड़ोसी को इतिहास का स्पष्ट रूप से सामना कराने को प्रोत्साहित करते वक्त भविष्योन्मेषी तथा परिपक्व सहयोगात्मक साझेदारी का प्रयास करना चाहिए।

कांग ने कूटनीतिक नीतियों को स्थापित करने तथा लोगों तक नीतियों की सही जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर लोगों से संपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending