Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तराखंड कांग्रेस नेता यशपाल आर्य भाजपा में शामिल

Published

on

Loading

  उत्तराखंड | एक के बाद एक झटके खाने वाली कांग्रेस को चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में भाजपा का दामन थामकर एक और बड़ा झटका दे दिया है। आर्य के इस कदम से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ऋषिेकेश मं़ होने वाली रैली में जुटे कांग्रेसियों में खलबली  मच गई है।
संभावना जताई जा रही है, कि आर्य नैनीताल से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्य का साथ देते हुए उनके बेटे संजीव आर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। वहीं केदार सिंह रावत के काफी पहले से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर उन्होंने आज मोहर लगा दी। केदार सिंह रावत का इस तरह भाजपा में शामिल होना बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है उनके यमुनोत्री से ‌चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस नेताओं के इस तरह दिए झटके से कांग्रेस की नींव हिला कर रख दी है।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending