Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ईरान परमाणु वार्ता पर सहमति का भारत ने किया स्वागत

Published

on

नई-दिल्ली,ईरान,भारत,स्विट्जरलैंड,विदेश-मंत्रालय,अंतर्राष्ट्रीय,ब्रिटेन,फ्रांस,अमेरिका,रूस,चीन

Loading

नई दिल्ली | ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर व्यापक समझौते की रूपरेखा तैयार करने को लेकर स्विट्जरलैंड के शहर लौसेन में ईरान तथा दुनिया की छह महाशक्तियों के बीच हुई मैराथन वार्ता के बाद बनी सहमति का भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह सहमति इस बात को भी प्रदर्शित करती है कि किसी भी समस्या का समाधान कूटनीतिक माध्यमों से तथा बातचीत के जरिये किया जा सकता है, जिसका भारत हमेशा से समर्थन करता रहा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “भारत, लौसेन में ईरान तथा पी5+1 समूह (ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, रूस, चीन और जर्मनी) के बीच परमाणु मुद्दे पर बनी सहमति का स्वागत करता है। यह 30 जून तक समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

बयान के मुताबिक, “भारत ने हमेशा कहा है कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के ईरान के अधिकार का सम्मान करते हुए ईरान के परमाणु मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए। ईरान का शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भी हित में है। समझौते की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बनी सहमति के बारे में कल (गुरुवार) हुई घोषणा कूटनीतिक माध्यमों एवं वार्ता की सफलता का प्रतीक है, जिसका भारत ने हमेशा ही समर्थन किया है। हमें उम्मीद है कि यह सहमति 30 जून तक एक व्यापक समझौते का रूप ले लेगी।”

गौरतलब है कि इस सहमति के तहत ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम सीमित करने के लिए तैयार हो गया है, जिसके बदले अन्य देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने पर सहमति दे दी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending