Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इसरो ने किया 5 ब्रिटिश उपग्रहों का प्रक्षेपण

Published

on

ISRO

Loading

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अब तक के सबसे भारी व्यावसायिक मिशन के तहत एक भारतीय रॉकेट 1,440 किलोग्राम भार वाले पांच ब्रिटिश उपग्रहों को लेकर शुक्रवार को रवाना हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) पांचों उपग्रहों को कक्षा तक ले जाएगा।

पांच ब्रिटिश उपग्रहों में तीन डीएमसी3 पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह हैं, जिनका वजन 447 किलोग्राम है। इन उपग्रहों को सूर्य से 647 किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। दो अन्य उपग्रह सीबीएनटी-1 का भार 91 किलोग्राम तथा डी-ऑर्बिट सेल का वजन सात किलोग्राम है। इस प्रक्षेपण की उल्टी गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई थी। इसरो के अनुसार, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) एक्सएल की 62.5 घंटे की उल्टी गिनती बुधवार सुबह 7.28 बजे शुरू हुई।

1999 से लेकर अब तक भारत ने अलग-अलग देशों के 40 उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं और ब्रिटिश उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के साथ यह संख्या 45 हो जाएगी। 44.4 मीटर लंबा और 320 टन भार वाला पीएसएलवी एक्सएल चार इंजन वाला रॉकेट है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending