Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नहीं खत्म हुई उम्मीद, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले-ऑर्बिटर के साथ अभी भी संपर्क में है विक्रम लैंडर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चंद्रमा पर लैंडिंग से महज कुछ सेकेंड पहले चंद्रयान-2 अपना रास्ता भटक गया और इसरो केंद्र से विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया। इस बीच इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डी ससीकुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

सीसीकुमार ने संभावना जताई है कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क क्रैश लैंडिंग के कारण नहीं टूटा होगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, ये क्रैश लैंडिंग नहीं थी क्योंकि लैंडर और ऑर्बिटर के बीच का संपर्क चैनल अब भी चालू है।”

ससीकुमार ने आगे कहा कि जो संपर्क डाटा खो गया है उसका फिलहाल विश्लेषण किया जा रहा है। बता दें कि चंद्रयान शुक्रवार देर रात लैंडिंग से महज 2 किलोमीटर पहले कहीं खो गया।

हालांकि वैज्ञानिकों की उम्मीद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसरो की ओर से भेजा गया ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। अब सारी जिम्मेदारी ऑर्बिटर के ऊपर है। ऑर्बिटर इस समय चांद से करीब 100 किलोमीटर ऊंची कक्षा में चक्कर लगा रहा है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending