Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इज्जत बचाने के लिए 14 साल की लड़की ने लोकल ट्रेन से लगाई छलांग

Published

on

Loading

मुम्बई। देश में महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़, लूट और रेप की घटना प्रकाश में आती रहती है। लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में रहती है। सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा का दावा करें लेकिन हाल के दिनों में यह दावा बेहद खोखला साबित हुआ है। मुम्बई की लोकल ट्रेन में एक 14 साल की लड़की को अपनी इज्जत बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगानी पड़ी।

दरअसल यह लड़की आठवी कक्षा की छात्र है। लड़की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण जाने के लिए सुबह करीब 9.30 बजे लोकल ट्रेन से सफर कर रही थी। लड़की जब ट्रेन में बैठी थी तो डिब्बा पूरा खाली था। हालांकि इसके बाद उस डिब्बा में एक लड़का आ बैठा। लड़की  डर गई और लडक़ा उसके और करीब आ गया। लड़का ने लड़की को इशारा करते हुए कहा कि वह अपना मुंह बंद रखे।

इसके बाद लड़की डरी और सहम गई। उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। इस वजह से लड़की ने इमर्जेंसी चेन खींचने की कोशिश की लेकर खींच नहीं सकी। खुद को बचाने के लिउ चलते ट्रेन से लडक़ी ने छलांग लगा दी।

इसके बाद उसके पैरों में फैं्रक्चर और माथे पर चोटें आई। पीडि़ता को जॉर्ज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके पैरों में प्लास्टर चढ़ाया गया और माथे पर 20 टांके भी लगे। लड़की ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

नेशनल

अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी

Published

on

Loading

भिंड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के भिंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अगर बीजेपी केंद्र की सत्ता में लौटती है तो वह गरीबों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को अधिकार देने वाले संविधान को फाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने संविधान की एक प्रति हाथ में लेते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। उन्होंने संविधान की प्रति को दिखाते हुए कहा कि ये देश के गरीब लोगों की आत्मा है, इसको दुनिया की कोई शक्ति छूने वाली नहीं है। ये बीजेपी वाले सपने देख रहे हैं।

राहुल ने कहा कि अगर बीजेपी आरक्षण के खिलाफ नहीं है तो पब्लिक सेक्टर का प्राइवेटाइजेशन क्यों किया जा रहा है? अग्निवीर योजना क्यों लाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम, अमित शाह और उनके एमपी ने मन बना लिया है कि अगर वो चुनाव जीतेंगे, तो इस किताब को फाड़ कर फेंक देंगे, उन्होंने कहा कि लड़ाई यही है। राहुल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह के दौरान केवल अमीर लोग और मशहूर हस्तियां मौजूद थीं, गरीब मजदूर या किसान नहीं। कांग्रेस नेता कहा कि उनकी पार्टी और I.N.D.I.A के घटक दल संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी और संविधान का मसौदा तैयार होने से पहले गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों के पास कोई अधिकार नहीं था और 1950 में कानून लागू होने पर उन्हें ये अधिकार दिए गए।

राहुल गांधी ने आगाह किया कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों को प्राप्त अधिकार लागू नहीं रहेंगे और मनरेगा, भूमि अधिकार, आरक्षण, पेंशन व अन्य कल्याणकारी उपाय जैसी योजनाएं भी खत्म हो जाएंगी। वायनाड से सांसद गांधी ने दावा किया, “प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि अगर वे चुने गए, तो वे संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। बीजेपी चाहती है कि संविधान को फेंक दिया जाए और केवल 20-25 अरबपतियों को देश चलाना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान ने दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अन्य जातियों के गरीब लोगों को आवाज दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने पहले ही खुले तौर पर घोषणा कर दी है कि यदि उनकी पार्टी चुनाव जीतती है, तो वे संविधान को बदल देंगे।
उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया, ” वे (भाजपा) कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। यदि आप आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, तो आप सार्वजनिक क्षेत्र, रेलवे का निजीकरण क्यों कर रहे हैं। आप अग्निवीर योजना क्यों लाए? ये सभी काम आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ हैं।” कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 22 से 25 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ कर दिए हैं। यह राशि किसानों के 25 वर्षों तक लोन माफ करने और 24 वर्षों तक मनरेगा के तहत लाभ दिए जाने के लिए पर्याप्त थी।

Continue Reading

Trending