Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आप विधायक अलका लांबा पर हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा पर रविवार को राजधानी दिल्ली में नशीले पदार्थो के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के दौरान अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थर बरसाए, जिसमें वह घायल हो गईं। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।”

पुलिस ने बताया कि अलका को मामूली चोट आई हैं। वह चांदनी चौक से विधायक हैं। अलका ने तड़के पांच बजे ‘भारत छोड़ो आंदोलन दिवस’ की याद में यमुना बाजार से मादक पदार्थो के विरोध में आंदोलन शुरू किया। उन पर कश्मीरी गेट इलाके में हमला हुआ। हमले के विरोध में आप नेता आशुतोष ने ट्विटर पर लिखा, “मादक पदार्थो के खिलाफ आप की जंग तेज होगी। आप विधायक अलका लांबा पर ड्रग उत्पादक संघ ने हमला किया। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि अलका पर मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति ने हमला किया और यह दुकान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ओम प्रकाश शर्मा की है। आशुतोष ने ट्विटर पर लिखा, “स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि अलका लांबा पर हमला करने वाला व्यक्ति मिठाई की दुकान में काम करता है। दुकान के मालिक भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा हैं।” उन्होंने लिखा, “भीड़ में सिर्फ उन्हीं को निशाना बनाया गया। यह गहरी साजिश है। आप इसका जवाब देगी।”

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending