Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप नेता आशुतोष राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश

Published

on

आशुतोष

Loading

आशुतोषनई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष एक लेख के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से समन मिलने के बाद गुरुवार को इसके समक्ष पेश हुए। आयोग ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए इस लेख को महिलाओं का ‘अपमान’ मानते हुए पांच सितम्बर को आशुतोष को समन भेजा था।

आयोग के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां इसलिए पेश हुआ, क्योंकि मुझे अपने देश के संविधान और इसके द्वारा स्थापित संस्थानों पर पूरा भरोसा है।”

आशुतोष ने कहा, “मैंने उन्हें कहा कि आपका पत्र (समन) मेरे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस संविधान ने मुझे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया है।” संदीप कुमार को पिछले माह सेक्स वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया था।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending