Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईफा में कंगना की ‘क्वीन’ को शीर्ष सम्मान

Published

on

kangna-queen

Loading

कुआलालंपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 16वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में कंगना रनौत अभिनीत ‘क्वीन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) के पुरस्कार अपने नाम कर लिए।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में विकास बहल निर्देशित ‘क्वीन’ की टक्कर ‘2 स्टेट्स’, ‘पीके’, ‘हैदर’, ‘हाईवे’ और ‘मेरी कॉम’ से थी। कंगना मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) का पुरस्कार लेने के लिए मौजूद नहीं थीं। उनकी अनुपस्थिति में विकास बहल ने पुरस्कार प्राप्त किया। विकास सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में पुरस्कार जीतने से चूक गए। यह पुरस्कार ‘पीके’ के लिए राजकुमार हिरानी को मिला। मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहिद कपूर (हैदर) ने जीता। पुरस्कार समारोह के सूत्रधार अभिनेता रणवीर सिंह एवं अर्जुन कपूर थे।

दीपिका पादुकोण को ‘वूमैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (नायिका) के पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (एक विलेन) के लिए पुरस्कार जीता। उनकी टक्कर रोनित रॉय (2 स्टेट्स), रणदीप हुड्डा (किक), इनामुल्लहक (फिल्मीस्तान), नसीरुद्दीन शाह (फाइंडिंग फैनी) और केके मेनन (हैदर) से थी।

केके मेनन को ‘हैदर’ के लिए नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि उनकी सह-अभिनेत्री तब्बू ने सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अदाकारी (अभिनेत्री) का पुरस्कार जीता। वरुण धवन ने हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी अनुपस्थिति में यह पुरस्कार उनके फिल्म निर्देशक पिता डेविड धवन ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन की ट्रॉफी चर्चित तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय (2 स्टेट्स) ने जीती।

सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार कनिका कपूर को ‘बेबी डोल’ (रागिनी एमएमएस 2) के लिए दिया गया। वहीं, ‘हीरोपंती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ एवं कृति सेनन दोनों को ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार’ के पुरस्कार से नवाजा गया। टाइगर को पुरस्कार उनकी पसंदीदा हस्ती ऋतिक रोशन एवं कृति को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथों मिला। दोनों बेहद रोमांचित थे। इस दौरान टाइगर और ऋतिक ने मंच पर साथ में डांस भी किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक उमंग कुमार (मेरी कॉम) और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाल (किक) सर्वश्रेष्ठ नए निर्देशक के पुरस्कार से नवाजे गए। पुत्रा इंडोर स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार समारोह में हजारों प्रशंसकों ने शिरकत की।

नेशनल

राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं. वे यहां से 2014 और 2019 में भी चुनाव जीत चुके हैं.। लखनऊ सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (1991, 1996, 1998, 1999 और 2004) में सांसद चुने गए। 2009 में इस सीट से बीजेपी के लालजी टंडन से जीत हासिल की। इससे पहले 1989 में जनता दल के मांधाता सिंह जनता दल के टिकट पर सांसद चुने गए थे।

इससे पहले नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और वह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे और तीसरी बार उनकी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से रविदास मेहरोत्रा ​​को मैदान में उतारा है।

Continue Reading

Trending