मुख्य समाचार
आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य
चेन्नई | किंग्स इलेवन पंजाब ने ईडन गरडस स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 44वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। आईपीएल-8 में अब तक 10 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सके किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन जोड़े।
ग्लैन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर 11 गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। मिलर ने सारे चौके, छक्के आंद्रे रसेल द्वारा डाले गए मैच के आखिरी ओवर में लगाए और टीम के खाते में 21 रन जोड़ने में सफल रहे। नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने चार सफलताएं हासिल कीं। रसेल को एक विकेट मिला। बहरहाल, मुरली विजय (28) और मनन वोहरा (39) ने किंग्स इलेवन को बेहतर शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 45 रन जोड़े। दिग्गज कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज नरेन ने हालांकि पहले मुरली और फिर 11वें ओवर में वोहरा को पेविलयन भेजा।
इसके बाद रिद्धिमान साहा (33) और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए केवल 34 गेंदों में 65 रन जोड़ कर किंग्स इलेवन को गति दी। नरेन ने यहां एक बार फिर किंग्स इलेवन को झटका दिया। पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर नरेन ने पहले मैक्सवेल और फिर आखिरी गेंद पर साहा को आउट किया। गुरकीरत सिंह चार रन बनाकर आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल का शिकार बने।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल12 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल17 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद