Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी

Published

on

बेंगलुरू,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम,इंडियन प्रीमियर लीग,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, हर्षल पटेल,जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल

Loading

बेंगलुरू | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। किंग्स इलेवन में विरेंद्र सहवाग की जगह मनन वोहरा को बुलाया गया है।

कोहली की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। उनके धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल वापस आ गए हैं तथा इकबाल अब्दुल्ला की जगह एस. अरविंद की वापसी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स के नौ मैचों में नौ अंक हैं तथा अंकतालिका में वे पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर लगातार पांच मैच हार चुके किंग्स इलेवन नौ मैचों से चार अंक ही हासिल कर सके हैं और सबसे निचले पायदान पर हैं।

टीम :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, एस. अरविंद।

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, करणवीर सिंह।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending