Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश ने की किसानों से बात, दिया मदद का भरोसा

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,किसानों,सांसद डिम्पल यादव,हरसंभव, वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उप्र के किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मन की बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र के किसानों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें कन्नौज के किसानों ने अपनी समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आलू की पैदावार ज्यादा हो गई है। वे चाहते हैं कि उनका आलू सरकार खरीदे। उनकी समस्या सुनी गई है और उनका समाधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कन्नौज से एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। ऐसे में वहां आलू की बड़ी मंडी बनेगी। यही नहीं किसानों ने मक्के की समस्या भी बताई है, उसका भी समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित करने का कृषि विभाग ने बेहतर प्रयास किया है। इसमें विभाग, एक्सपर्ट और कृषि वैज्ञानिकों को मिलकर किसानों की समस्या को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग, एक्सपर्ट और यूनिवर्सिटी यदि किसानों को देखते हुए गांव गोद लेती हैं तो सरकार इसमें मदद करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं पहले से ही चल रही हैं।

अखिलेश यादव ने खुद कहा कि जब वह वीडियो कांफ्रेंसिंग करने पहुंचे तो अधिकारियों ने सबसे पहले कन्नौज के किसानों और अधिकारियों से बात कराई। आधे घंटे में किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निकल गए। हालांकि इस वजह से अन्य क्षेत्रों के किसान अपने मन की बात कहने का सिर्फ इंतजार करते रह गए।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending