Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल में खेलकर निखर रहे हैं मोर्गन : पीटरसन

Published

on

लंदन,इंग्लैंड क्रिकेट टीम,पूर्व कप्तान केविन पीटरसन,इयोन मोर्गन,इंडियन प्रीमियर लीग,सनराइजर्स हैदराबाद

Loading

लंदन | इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि एकदिवसीय टीम के मौजूदा कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में खेलते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर निखरे हैं।

मोर्गन अभी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं और गुरुवार को मुम्बई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ 28 गेंदों पर 63 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इंग्लिश टीम आयरलैंड के साथ एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है और मोर्गन इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस सीरीज के लिए जेम्स टेलर को कमान सौंपी गई है। पीटरसन मानते हैं कि इंग्लैंड के लिए आयरलैंड के खिलाफ खेलने से ज्यादा फायदा मोर्गन को आईपीएल में हो रहा है। बकौल पीटरसन, “वह इंग्लैंड के कप्तान हैं। हर कोई रन बनाना चाहता है। व्यक्तिगत तौर पर यह उनके लिए शानदार अनुभव होगा और यह इंग्लैंड के लिए भी फायदेमंद रहेगा।”

“आपके पास कुछ ऐसे लोग होने चाहिए जो तेज पारियां खेल सकें। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कई लोगों ने ऐसी पारियां खेलीं। मोर्गन इंग्लैंड के लिए भविष्य हैं और उन्हें मिलने वाले हर एक अनुभव से सीधा टीम को फायदा पहुंचेगा।” मोर्गन को एलिस्टर कुक को हटाए जाने के बाद विश्व कप के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन यह अनुभव उनके लिए बेहद खराब रहा था। उनकी देखरेख में टीम अंतिम-8 में भी नहीं पहुंच सकी थी। पीटरसन मानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ खेलने से अच्छा है कि मोर्गन जैसे खिलाड़ी शेन वॉटसन, क्रिस मोरिस, प्रवीण ताम्बे जैसे माहिर खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं, इससे उन्हें अधिक फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending