Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ का बड़ा योगदान : राजनाथ

Published

on

Loading

नीमच/भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सोमवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) दुनिया की सबसे बड़ी पैरामिल्रिटी फोर्स है, जिसने देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सीआरपीएफ के 76वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राजनाथ ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों ने हर स्थिति में अपने शौर्य, पराक्रम और साहस से देश की जनता की रक्षा कर उनका भरोसा हासिल किया है। देश में कहीं अशांति हो, प्राकृतिक आपदा आए तो सबसे पहले सीआरपीएफ पहुंचती है। यही कारण है कि दो बटालियन से शुरू हुआ यह बल आज 236 बटालियन में विस्तारित हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक दल के रूप में सीआरपीएफ ने अपनी पहचान बनाई है। नक्सली क्षेत्र में हमारे जवान नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, जिस कारण इस वर्ष नक्सली घटनाओं में 30 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस बल के इन्फ्रा-स्ट्रक्च र को मजबूत बनाने और इसके आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बल के 13 हजार 860 आरक्षक को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। कैडर रिव्यू के अलावा आवासीय सुविधाओं के विस्तार और एचआरए बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने परेड की सलामी ली। उन्होंने बल के जवानों को उनके अदम्य साहस, पराक्रम एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सीआरपीएफ की महिला टुकड़ियों ने भी परेड में भाग लिया और मोटरसाइकिल पर आकर्षक करतब दिखाए। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद सुधीर गुप्ता, स्थानीय विधायक एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस थाने पर हुए हमले के मद्देनजर सीमाओं पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा के नजदीक आतंकवादी एक पुलिस स्टेशन में घुस गए हैं, कार्रवाई जारी है और स्थिति नियंत्रण में है”।

राजनाथ ने कहा कि आज सीआरपीएफ का स्थापना दिवस है। इन्हीं जवानों के आधार पर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, इनकी हौसला अफजाई करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

ऑफ़बीट

ज्वैलर बाप-बेटे ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 300 रु वाली ज्वैलरी 6 करोड़ में बेची

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ज्वैलर बाप-बेटे की जोड़ी ने एक अमेरिकी महिला को चूना लगाते हुए 300 रु वाली ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच दी। ज्वैलरी खरीदकर महिला वापस अमेरका लौट गई। दो साल बीत गए लेकिन महिला को ज्वेलरी के नकली होने का पता नहीं चला। इस बीच महिला ने अमेरिका में ही एक एग्जीबिशन में स्टॉल लगाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके जेवर नकली हैं। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वो शिकायत करने के लिए एक महीने पहले वापस जयपुर पहुंची। महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के एक ज्वैलर पिता-पुत्र ने अमेरिकी नागरिक महिला को 6 करोड़ रुपये के नकली आभूषण बेचे। ये दोनों आरोपी गौरव सोनी और उसके पिता राजेंद्र सोनी फरार हैं। गौरव की पत्नी और बच्चे भी फरार हैं। गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने फरवरी-मार्च में अमेरिका में प्रदर्शनी लगाई। वहां आभूषणों की जांच की जा रही थी, तो उसने कुछ आभूषणों की जांच कराई। उसे पता चला कि सोना 9 कैरेट का है, जबकि हॉलमार्क पेपर में 14 कैरेट का लिखा था। हीरा मोइसैनाइट निकला।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद महिला जयपुर आई और उसने गौरव सोनी से आभूषण बदलने का अनुरोध किया, लेकिन कोई फायदा नहींहुआ। उसने उन्हें पुलिस केस करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। गौरव सोनी और उसके पिता ने उसे रोकने का वीडियो पुलिस को भेज दिया और आरोप लगाया कि विदेशी महिला ने उनकी दुकान में लूटपाट की है लेकिन जब जांच हुई तो उसके पास सारे बिल और सबूत थे। इसलिए मामला नहीं बना।

महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी शिकायत की। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच हुई। इसी दौरान महिला की दोनों बाप-बेटों के साथ एक मीटिंग हुई जिसमें वो चेरिस को करीब 3 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुए। उन्होंने 2 दिन का समय मांगा लेकिन आखिरी दिन पिता-पुत्र ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने ज्वैलरी के झूठे प्रमाण पत्र जारी किए। हमने गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। हम पिता के लिए भी लुकआउट नोटिस जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पता चला कि गौरव सोनी की पत्नी के नाम पर एक फर्म है और उसे उसी खाते में ज़्यादातर पैसे मिले हैं।

Continue Reading

Trending