Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन को पसंद आया वरुण का नृत्य

Published

on

Loading

अभिनेता अर्जुन कपूर ने रेमो डिसूजा निर्देशित ‘एबीसीडी 2’ देखी। इसे देखने के बाद वह वरुण धवन के नृत्य की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। अर्जुन ने ट्विटर पर फिल्म और वरुण के नृत्य की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने वरुण को एक ऐसा नर्तक और अभिनेता बताया, जो अन्य से अलग है।

अर्जुन (29) ने ट्विटर पर लिखा, “2डी हो या 3डी वीडी (वरुण धवन) एक हटकर परफॉर्मर हैं। वह आपको निराश नहीं करते। उनके अंदर के कलाकार का ऊपर उठना जारी है।”

रेमो डिसूजा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर निर्मित ‘एबीसीडी 2’ 26 जून को रिलीज हो रही है।

यह एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित बताई गई है। यह 2011 की फिल्म ‘एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस’ का सीक्वल है। इसमें वरुण के अलावा श्रद्धा कपूर तथा प्रभुदेवा भी हैं। प्रभुदेवा ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending