Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में होगी कार्रवाई : सुषमा

Published

on

Loading

अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में होगी कार्रवाई : सुषमा

नई दिल्ली | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि इस साल मार्च महीने में यहां एक पांच सितारा होटल में एक अमेरिकी महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से एक मामला दर्ज करने को कहा है। हालांकि पीड़ित महिला द्वारा इस संबंध में दिल्ली पुलिस को एक ई-मेल भेजे जाने के बावजूद अभी तक मामला नहीं दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पीड़िता के भारत दौरे के दौरान कनॉट प्लेस स्थित एक पांच सितारा होटल में पांच लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

कथित दुष्कर्म मामले के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सुषमा कई ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से इस बारे में बातचीत की है।

विदेश मंत्री ने नजीब जंग से कहा कि दिल्ली पुलिस को एक मामला दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

सुषमा ने आगे कहा, “मैंने अमेरिका में भारतीय राजदूत को पीड़िता से संपर्क करने और उसे आश्वस्त करने को कहा कि हम दोषियों नहीं बख्शेंगे।”

पहले दिल्ली पुलिस को महिला की ओर से ई-मेल के जरिए कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी।

महिला ने कहा कि जिस पर्यटक गाइड को उसने काम पर रखा था, वह दुष्कर्मियों में एक था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और होटल के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़िता के बयान के आधार पर जल्द ही एक मामला दर्ज किया जाएगा।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending