Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी व कतर के प्रधानमंत्री के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

Published

on

Loading

मोदी व कतर के प्रधानमंत्री के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कतरी समकक्ष शेख अब्दुला बिन नासेर बिन खलिफा अल थानी के बीच शनिवार को यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख अब्दुला बिन नासेर बिन खलिफा अल थानी ने प्रतिनिधमंडल स्तरीय वार्ता की अगुवाई की।”

अल थानी शुक्रवार को भारत के दौरे पर आए। गत दो साल में भारत और इस खाड़ी देश के बीच यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा है।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी ने मार्च, 2015 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जून महीने में इस खाड़ी देश का दौरा किया था।

भारत के कतर के साथ घनिष्ठ और मित्रवत संबंध हैं, जो आपसी लाभप्रद व्यावसायिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लागों के बीच व्यापक संपर्को पर आधारित हैं।

खाड़ी देशों में कतर न केवल भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है, बल्कि एलएनजी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भी है। साल 2015-16 में भारत के एलएनजी के कुल आयात में कतर का 66 प्रतिशत योगदान था।

कतर में भारतीय प्रवासियों की संख्या करीब 6,30,000 है।

अल थानी ने शुक्रवार को भारत पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय व्यापरियों की एक बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने की मांग की।

कतरी दूतावास की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अल थानी ने जोर देकर कहा कि करीब एक सौ साल से भारत और कतर एक ऐतिहासिक मधुर संबंध से बंधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक मुद्दा भारत और कतर के बीच उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए विविध और विभिन्न राजनीतिक व्यवस्थाओं के साथ दोनों देश निजी क्षेत्र की भूमिका को मजबूती देने और बिना किसी रोक टोक के उनके नए विचारों को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

अल थानी ने आगे कहा कि भारत कतर के पांच बड़े व्यापारिक भागीदारों में एक माना जाता है। दोनों देशों के बीच के व्यापार 10 अरब डॉलर के पार चले गए हैं।

नेशनल

भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं।

Continue Reading

Trending