Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमित शाह का नाम सहारा की डायरी में : तृणमूल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम सहारा की डायरी में पाए जाने पर संसद भवन के गेट पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। तृणमूल ने यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया। तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय से बरामद एक लाल डायरी में अमित शाह का नाम शामिल है।

रॉय को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी भी जेल में हैं।
सहारा
राज्यसभा की बैठक शुरू होने के साथ ही तृणमूल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सदस्य डेरेक ओब्रायन ने यह मुद्दा उठाया और सहारा घोटाले में अमित शाह के खिलाफ सीबीआई जांच को लेकर चर्चा कराने की मांग की।

सदस्यों ने अमित शाह से संबंधित सहारा की प्रतीकात्मक लाल डायरियां भी लहराई।

राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने सदस्यों से कहा कि यह मुद्दा 11.30 बजे के बाद उठाया जाए।

उधर अन्य सदस्यों ने धान और कपास फसलों के कम खरीद मूल्य को लेकर विरोध जताया, जिसके कारण घोटाले का यह मुद्दा नहीं उठाया जा सका।

दोपहर 12 बजे जब सदन की बैठक प्रश्नकाल के लिए शुरू हुई, तो डेरेक ओब्रायन ने दोबारा चर्चा की मांग की और कहा कि उन्होंने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है।

उन्होंने कहा, “महोदय, हम एक मुद्दा उठाना चाहते हैं, बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा। अमित शाह का नाम सहारा प्रमुख से प्राप्त एक लाल डायरी में शामिल है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending