प्रादेशिक
टीएमसी की बढ़ी मुश्किलें, अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई का नोटिस

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने कोयला स्मलिंग से जुड़े एक केस में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी से सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा नरूला बनर्जी के खिलाफ समन जारी किया है।
सूत्रों ने बताया कि कोल स्मगलिंग मामले में जांच अधिकारी की अगुवाई में तीन अफसरों की टीम रूजीरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है।
पत्नी को सीबीआई की ओर से पूछताछ का नोटिस मिलने के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “आज दोपहर 2 बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर नोटिस दिया।
हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है। अगर उन्हें लगता है कि वो इन चीज़ों का इस्तेमाल हमें डराने-धमकाने में करेंगे, तो वो गलती कर रहे हैं। हम वो नहीं हैं, जो कभी झुकेंगे।”
प्रादेशिक
लखनऊ: महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने किया डाटा सेंटर का उद्धाटन

लखनऊ। जनगणना कार्य निदेशालय में शुक्रवार को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी द्वारा आगामी जनगणना के लिए बनाए गए “डाटा सेंटर” का उद्घाटन किया गया जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विवेक जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “ आगामी जनगणना देश की पहली डिजिटल जनगणना है जिसमें मोबाईल एप के द्वारा भारत के नागरिकों की गणना की जाएगी। प्रगणक जनगणना हेतु विकसित एप का उपयोग कर डाटा एकत्रित करेंगे। इस डाटा के संकलन हेतु पूरे भारत में तीन राष्ट्रीय आंकड़ा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से उत्तर भारत का इकलौता केंद्र लखनऊ में स्थापित किया गया है जिसका आज शुभारंभ हो रहा है। अन्य दो केंद्र दिल्ली तथा बेंगलुरु में स्थापित किए गए हैं। यह आंकड़ा केंद्र भारत की जनगणना 2021 से संबंधित सम्पूर्ण आंकड़ों को संग्रहित करेगा। जनगणना 2021 भारत के ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन को साकार रूप प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण चरण होगी।
नरेन्द्र शंकर पाण्डेय, निदेशक जनगणना कार्य उत्तर प्रदेश ने इस अवसर पर संक्षिप्त अभिभाषण देते हुए कहा कि “भारतीय जनगणना भारत के लोगों की विभिन्न विशेषताओं पर सांख्यिकीय जानकारी का सबसे बड़ा स्रोत है। भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, आगामी जनगणना देश की सोलहवीं तथा आजादी के बाद आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि भारत की पहली डिजिटल जनगणना के आंकड़ों के संधारण के लिए बनाए गए “राष्ट्रीय आंकड़ा केंद्र” के आपदा प्रतिपूर्ति स्थल की स्थापना लखनऊ में किया जाना राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह केंद्र किसी भी आपदा की दशा में दिल्ली में स्थापित राष्ट्रीय आंकड़ा केंद्र को डाटा की प्रतिपूर्ति करेगा।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार, उप महारजिस्ट्रार ने उत्तर भारत का इकलौता केंद्र लखनऊ में स्थापित करवाने के लिए भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया की यह राष्ट्रीय आंकड़ा केंद्र देश की आशाओं पर खरा उतरेगा।
इस अवसर पर संजय, अपर महारजिस्ट्रार, मोहन सिंह थापा, तकनीकी निदेशक, ए. एम. अंसारी, संयुक्त निदेशक, ए. के. राय, कार्यालय अध्यक्ष, अनुपम सिंह सोमवंशी, उप निदेशक, एस. एस. शर्मा, उप निदेशक, राममूर्ति, उप निदेशक, अरून कुमार, उप निदेशक, संतोष कुमार मिश्र, उप निदेशक आदि उपस्थिति थे।
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
-
आध्यात्म1 day ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब बड़े पैमाने पर होगी इस्तेमाल, WHO ने दी मंजूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
खेल-कूद2 weeks ago
पीएम मोदी से हैलीकॉप्टर से देखा टीम इंडिया का मैच, शेयर की फोटो