Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब कपिल शर्मा बने सिंगर

Published

on

kapil sharma

Loading

मुंबई। गायन और अभिनय में विशेष दिलचस्पी रखने वाले मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब अपनी पहली फिल्म के लिए एक नए गाने पर काम कर रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि गाना उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आएगा। कपिल ने एक ट्वीट में लिखा, “गायक एवं संगीतकार डॉ. जीउस के साथ अपनी पहली बॉलीवुड के पहले गीत की रिकॉर्डिग कर रहा हूं। आशा करता हूं कि यह आपको पसंद आएगा। बम बम बम।”

डॉ. जीउस उर्फ बलजीत सिंह पदम ‘कंगना’ और ‘जुगनी जी’ जैसे गाने गा चुके हैं। कपिल, अब्बास-मस्तान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसमें अभिनेत्री एली अवराम भी हैं।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending