Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का के ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ट्विटर पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से ‘लाइव चैट’ भी की।

अनुष्का ने ट्विटर पर अपने सभी प्रशंसकों को ‘लाजवाब’ बताया और उन्हें ‘प्यार और समर्थन’ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “आप लोग बहुत ही लाजवाब हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आप सबके साथ बात करके काफी अच्छा लगा।”

अनुष्का को पिछली बार जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में देखा गया था। वह अब करन जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। फॉक्स स्टार इंडिया और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म अगले साल तीन जून को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending