Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनिल कपूर सबसे कूल हैं : रणवीर

Published

on

Loading

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के अपने सहकलाकार अनिल कपूर के दोस्ताना और मस्तीखोर स्वभाव से प्रभावित हैं। रणवीर ने तो यहां तक कहा कि 58 वर्षीय अनिल ‘दिल धड़कने दो’ के सेट पर सबसे कूल इंसान थे।

रणवीर ने कहा, “वह महान हैं।

निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म में अनिल ने रणवीर के पिता की भूमिका निभाई है।

रणवीर ने एक साक्षात्कार में कहा, “अनिल कपूर सबसे कूल थे। वह महान हैं। मैं तो सचमुच उनके साथ जुड़ गया हूं.. जो कि अच्छी बात है। उनसे मिलना अच्छा लगता है, वह भाई जैसे हैं।”

रणवीर ने कहा, “वह सेट पर वरिष्ठ कलाकार जैसा बर्ताव नहीं करते। हम साथ काम करते थे.. साथ बाहर जाते थे, नई जगहों पर घूमते-फिरते थे। हमने साथ में बहुत मजे किए।”

फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ एक बेतरतीब परिवार की कहानी है, जो एक साथ जहाज की यात्रा पर जाता है। फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह ने भी काम किया है।

फिल्म पांच जून को प्रदर्शित हो रही है।

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending