Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

अक्टूबर से ATM से निकलेंगे 100 के नोट, RBI ने जारी किया सर्कुलर

Published

on

आरबीआई, दिवाली, 100, 500, 2000, एटीएम, नोटबंदी

Loading

दीपावली जैसे त्यौहार पर लोगों को शॉपिंग करने के लिए ATM से कैश की किल्लतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि  इस बार दीपावली पर  एटीएम से पांच सौ और दो हजार के नोट नहीं निकलेंगे।

RBI ने बैंकों को पत्र लिखकर इस तरह की व्यवस्था करने को कहा है। RBI ने बैंकों से कहा है कि अक्टूबर से कुल एटीएम के 10 फीसदी ATM में केवल 100 रुपये का नोट डाला जाए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 500 के नोट की कमी मार्केट में हो गई। साथ ही साथ इस तरह की भी खबरें आ रही हैं कि 2 हजार के नोट छपना कम हो गए हैं।

इसी वजह से ATM में केवल 100 के नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। 500 रुपये के नोट को लोगों ने फिर से जमा करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते यह कमी हुई है।

एसबीआई के दिल्ली जोन के AGM सुनील अवस्थी के अनुसार, कई बैंक ATM में 100 का नोट डालते ही नहीं हैं। वो केवल 500 और 2000 के बड़े नोट ही सप्लाई करते हैं। इससे लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए RBI का यह नियम बैंकों को 100 रुपये के नोट का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए किया गया है। RBI ने यह सर्कुलर नोटबंदी से पहले पिछले साल जारी किया था, लेकिन नोटबंदी के चलते लागू नहीं हो पाया था।

अगर ऐसा होता है तो फिर मार्केट में कैश की सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। वहीं, एटीएम पर भी लम्‍बी लाइन लगना एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी।

इस समय लोगों को सबसे ज्यादा कैश की जरूरत होती है। लोग एटीएम से ज्यादा पैसा निकालते हैं। दीपावली जैसे त्योहार पर कैश की कमी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नोटबंदी के दौरान भी बैंक एटीएम में 100 के नोट ज्यादा डाल रहे थे, जिनकी संख्या काफी कम होती थी। अब देखना यह होगा कि क्या फिर से नोटबंदी वाला सीन दुबारा से दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर देखने को मिलेगा। आरबीआई के इस कदम से नोटबंदी और डिजिटाईजेशन से परेशान लोगों की त्योहार से पहले काफी दिक्कत हो सकती हैं।

 

 

 

 

बिजनेस

Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि अगर उसे उसे संदेशों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो वह भारत में अपनी सेवाएं बंद कर देगा। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर से पेश एक वकील ने कहा कि लोग गोपनीयता के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं और सभी संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।

व्हाट्सऐप का कहना है कि WhatsApp End-To-End Encryption फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर रखने का काम करता है। इस फीचर की वजह से ही मैसेज भेजने वाले और रिसीव करने वाले ही इस बात को जान सकते हैं कि आखिर मैसेज में क्या लिखा है। व्हाट्सऐप की तरफ से पेश हुए वकील तेजस करिया ने अदालत में बताया कि हम एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भारत में काम कर रहे हैं। अगर हमें एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो व्हाट्सऐप भारत छोड़कर चला जाएगा।

तेजस करिया का कहना है कि करोड़ों यूजर्स व्हाट्सऐप को इसके एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी फीचर की वजह से इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त भारत में 40 करोड़ से ज्यादा व्हाट्सऐप यूजर्स हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी तर्क दिया है कि नियम न सिर्फ एन्क्रिप्शन बल्कि यूजर्स की प्राइवेसी को भी कमजोर बनाने का काम कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप के वकील ने बताया कि भारत के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई नियम नहीं है। वहीं सरकार का पक्ष रखने वाले वकील कीर्तिमान सिंह ने नियमों का बचाव करते हुए कहा कि आज जैसा माहौल है उसे देखते हुए मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की जरूरत पर जोर दिया है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई अब 14 अगस्त को करेगा।

Continue Reading

Trending